{"_id":"5c9274a2bdec221425446507","slug":"181553101986-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय जी के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय जी के लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के बाद नामांकन के लिए दो दिन मचेगी आपाधापी
शामली। पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने पर इस बार प्रत्याशी मुश्किल में हैं। नामांकन के दौरान इस बार काफी आपाधापी मचेगी। भाजपा ने तो अभी तक प्रत्याशी की घोषणा भी नहीं की है।
21 मार्च को दुल्हैंडी का अवकाश है। 23 और 24 को दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी। अब केवल 22 और 25 मार्च का दिन ही नामांकन का बचा है। ऐसे में दो दिन में नामांकन प्रक्रिया पूरी करना आसान नहीं होगा। अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि शुक्रवार और सोमवार को नामांकन के लिए सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। प्रत्याशी भी जोरआजमाइश के लिए भीड़ के साथ नामांकन करने के लिए शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।
चुनाव ने फीका किया कर्मचारियों की होली का रंग
चुनाव के कारण नौकरी पेशा कर्मचारियों की होली का रंग फीका हो गया है। जिले में अधिकांश कर्मचारी दूर जनपदों के हैं। अक्सर दीवाली और होली पर वे दो तीन दिन का अवकाश लेकर अपने घर जाते हैं, लेकिन इस बार चुनाव की वजह से छुट्टी नहीं मिली। दरअसल, इन दिनों चुनावी नामांकन चल रहे हैं। दुल्हैंडी से अगले दिन भी नामांकन होने हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिल सका। बहुत से कर्मचारी जो आसपास के जिलों में या गांव में रहते है वे भी घर नहीं गए। कर्मचारियों में इसे लेकर मायूसी है।
विज्ञापन
भाई साहब, टिकट तो हो जाने दो
भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह दोपहर में अपने फार्म हाउस पर ही थी। कुछ ही देर में एक एक गांव के कुछ लोग मिलने आए। मैडम हमारे गांव में सभा कर लो। मृगांका सिंह ने उनके अभिवादन के साथ धन्यवाद दिया, साथ ही कहा कि अरे भाई साहब पहले टिकट तो हो जाने दो। वैसे आपके गांव में तो जब बुलाओ में आऊंगी पूरा गांव इतना आदर जो देता है।