फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक साल में नहीं सुधर पायी सफाई व्यवस्था

एक साल में नहीं सुधर पायी सफाई व्यवस्था

Wed, 06 Mar 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
एक साल में नहीं सुधर पायी सफाई व्यवस्था
एक साल में भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

- वार्ड 75 में दस सफाई कर्मचारी तैनात, काम पर आते हैं मात्र पांच
- न स्ट्रीट लाइट लगी और न होती सफाई
मेरठ। नगर निगम का बोर्ड गठित हुए एक साल से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार है और न ही पथ प्रकाश और विकास में। नए वार्डों में तो जनसंख्या के अनुपात में सफाई कर्मचारी भी नहीं पहुंचे हैं। कुछ कर्मचारियों की संख्या दर्शायी भी गई है तो उनमें से आधी संख्या को पार्षद फर्जी बता रहे हैं।

निगम के वार्ड 75 की पार्षद जाहरा महताब का कहना है कि उनके वार्ड में निगम प्रशासन ने तीन माह पहले ही दस सफाई कर्मचारियों की तैनाती दिखाई। जिनमें से पांच सफाई कर्मचारी काम पर आ रहे हैं जबकि पांच सफाई कर्मचारियों का फर्जी तरीके से वेतन निकाला जा रहा है। वार्ड की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। अनेकों बार शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। वार्ड की गलियों में जलभराव और गंदगी के कारण जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इनका आरोप है कि शाहजहां कॉलोनी, समर गार्डन, इस्लाम नगर, मदीना कॉलोनी, उज्जवल गार्डन, शानदार गार्डन, फ्रेंडस कॉलोनी, गुलमर्ग गार्डन, आमिर गार्डन, रिहान गार्डन आदि कॉलोनियों में सभी कच्ची गलियां हैं। खम्भों पर एलईडी लाइटें भी नहीं लगी हैं। पार्षद ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वह जनता को साथ लेकर अधिकारियों का घेराव करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed