{"_id":"5c7ee0c1bdec22144b7ee3ba","slug":"181551818945-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के आने से मोदी-योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के आने से मोदी-योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के लिए...
मोदी-योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : गोस्वामी
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने मोदी सरकार पर बोला हमला, टिकट के दावेदारों से की बात
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से मोदी और योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी राणा गोस्वामी ने मंगलवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस से बात करते हुए कही।
राणा गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार सेना का राजनीतिकरण करके सेना का मनोबल तोड़ रही है। जनता इसका जवाब चुनाव में देगी। मेरठ-हापुड़ लोकसभा प्रभारी इंद्र मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इससे पहले दोनों नेताओं ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बंद कमरे में वार्ता की। इस मौके पर सरदार मनजीत सिंह कोछड़, वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष शबी खान, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, डॉ. यूसुफ कुरैशी, काशिफ बदर, मेहरबान आलम, हरिकिशन आंबेडकर, युगांश राणा, अभिमन्यु त्यागी, रोहित गुर्जर, नसीम कुरैशी, अखिल कौशिक, संजय गोयल, मतन सिंह डेढ़ा, सुरेंद्र पंजाबी, अयूब कालिया, मोहम्मद इरफान सैफी, जफर उल्ला, नवनीत नागर आदि मौजूद रहे।