{"_id":"5c7ee0bebdec2214787e232f","slug":"181551818942-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी मेरठ-अजमेर-जयपुर बस सेवा आज से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी मेरठ-अजमेर-जयपुर बस सेवा आज से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़ी मेरठ-जयपुर-अजमेर बस सेवा आज से होगी शुरू
- घाटे के नाम पर रोडवेज ने बंद कर दी यह सेवा
- यात्रियों की भारी मांग पर विभाग ने लिया सेवा को शुरू करने का निर्णय
मेरठ। पिछले एक महीने से बंद पड़ी मेरठ-जयपुर-अजमेर रोडवेज बस सेवा आज से शुरू हो रही है। इस सेवा की तीन बसें यात्रियों को शाम सवा सात बजे, साढ़े आठ बजे और रात पौने दस बजे मिलेंगी। बस सेवा दोबारा शुरू होने से छात्र-छात्राओं के अलावा व्यापारी वर्ग को भी राहत मिलेगी।
मेरठ डिपो की तरफ से मेरठ से जयपुर और अजमेर के लिए तीन बस सेवा संचालित थीं। इन बसों के जरिये ही जयपुर आदि में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं और कारोबारियों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन पिछले महीने रोडवेज ने बस सेवा से घाटा होने की बात कहते हुए इसे बंद कर दिया था। अमर उजाला ने बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी होने और डग्गामार बसों को बढ़ावा देने की खबर को प्रमुखता से छापकर मुद्दा उठाया था। इस पर अधिकारियों ने जल्द ही यह सेवा बहाल करने की बात कही थी। मंगलवार को आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि विभाग ने बंद पड़ी मेरठ-जयपुर-अजमेर सेवा को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सेवा की तीनों बसे बुधवार से शुरू हो जाएगी। पहली बस शाम सवा सात बजे, दूसरी बस रात साढ़े आठ बजे और तीसरी बस रात पौने दस बजे भैसाली बस अड्डा स्थित मेरठ डिपो से मिलेगी। एआरएम मेरठ डिपो मोहम्मद अजीम ने बताया कि यहां के लिए चलने वाली बसों को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टाफ की भी ड्यूटी तय कर दी है। बुधवार से यात्रियों को राहत मिलना शुरू हो जाएगी।