फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैसे लड़ें जाबांज, क्रांति ाथा की फिल्म का आगाज

कैसे लड़ें जाबांज, क्रांति ाथा की फिल्म का आगाज

Mon, 25 Feb 2019 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
कैसे लड़ें जाबांज, क्रांति ाथा की फिल्म का आगाज
कैसे लड़े जांबाज, क्रांति गाथा की फिल्म का आगाज
विज्ञापन


- गांधी आश्रम में तैयार हुआ परेड ग्राउंड
- रविवार को शूटिंग के लिए पहुंची फिल्म की टीम
- शहीद स्मारक पर अप्रैल तक शुरू हो जाएगा लाइट एंड साउंड शो
-फिल्म में मेरठ, मुंबई के कलाकार निभा रहे किरदार

मेरठ। हर हर महादेव...जय भवानी..फिरंगियों के खिलाफ विद्रोह की भावना के उबाल से निकली ये हुंकार दर्शकों ने अभी तक बॉलीवुड की फिल्मों में सुनी होगी। अब आज़ादी के रणबांकुरों की शहादत की ऐसी ही गाथा दर्शकों को जल्द मेरठ के शहीद स्मारक संग्रहालय में सुनाई देगी। संग्रहालय में अप्रैल तक लाइट एंड साउंड शो शुरू हो जाएगा। शो के लिए फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की टीम रविवार को गांधी आश्रम पहुंची। विद्या नॉलेज पार्क के छात्रों व मुंबई से आए अभिनेताओं के साथ पूरी टीम दिनभर शूटिंग में जुटी रही। शूटिंग के लिए गांधी आश्रम को परेड ग्राउंड के लुक में तैयार किया गया। जहां टीम ने 7 घंटे तक शूटिंग की। परेड ग्राउंड में 84 सैनिकों की परेड का दृश्य शूट किया गया। इस दौरान पूरा गांधी आश्रम हर हर महादेव और जय भवानी के उद्घोष से गूंजता रहा।


स्थानीय कलाकार बने क्रांति के योद्धा
फिल्म के निर्देशक मोहित क्यूर व आर्यन हैं। मोहित ने बताया 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रिप्ट तो एक महीने पहले हमें मिल गई। मंगल पांडे, लक्ष्मीबाई, दयानंद सरस्वती, डलहौजी, बेगम हज़रत, बहादुर शाह ज़फर फिल्म का हिस्सा हैं। मेरठ के स्थानीय कलाकार प्रदीप हंस बहादुर शाह जफर, सज्जाद मंगलपांडे की भूमिका में हैं। मुंबई क ी अभिनेत्री लक्ष्मीबाई की भूमिका में है। डॉक्यूमेंट्री में क्रांति के बाद गांववालों का क्या रिस्पांस था, मंगलपांडे द्वारा अंग्रेजों का विरोध, मेरठ में कैसे क्रांति शुरू हुई यह सब दिखाया जाएगा। वायस ओवर में पूरी मूवी चलेगी। मूवी को शहीद स्मारक में अशोक की लाट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन



वीएफएक्स से दृश्यों को देंगे ओरिजनल लुक
शहीद स्मारक के लाइट एंड साउंड शो के लिए बन रही डॉक्यूमेंट्री में भी वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। दृश्यों को क्रोमा और वीएफएक्स में शूट किया जा रहा है ताकि लड़ाई के दृश्य और सजीव लगें। फिल्म जीरो, 2.0, फ्लाइंग जाट, कृष जैसी फिल्मों में दृश्यों को और रोचक बनाने के लिए वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है। इसी तकनीक से फिल्म जीरो में शाहरुख खान को बौना दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेश स्कीम के तहत चल रहा काम
पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत यह प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। इसमें मेरठ को हेरिटेज प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया है। 3 करोड़ रूपए की लागत से शहीद स्मारक में 14 स्कवायर मी. के पार्क वाले हिस्से में निर्माण कार्य हो रहा है। यूनीस्टार कंपनी द्वारा शहीद स्मारक में 25 सोलर लाइट लगाने का काम भी शामिल है। इसके अलावा महिला-पुरुष प्रसाधन, 10 सीसीटीवी, 10 डस्टबिन व बैठने के लिए बेंच व रंगीन लाइटें व साउंड सिस्टम होगा।

दो गेटों से रहेगी एंट्री, जलेगी शहीद ज्योति
शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने के बाद तहसील की ओर से बंद गेट भी खोल दिया जाएगा। तहसील की ओर वाला गेट जहां दोनों ओर शेर बैठे हैं वहां वीआईपी एंट्री रहेगी। दूसरा गेट आयकर विभाग के सामने हैं जहां पर टिकट विंडो बनाकर आम जनता को प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही अमर जवान ज्योति की तरह शहीद स्मारक में शहीद ज्योति के दर्शन लोग कर सकेंगे। शहीद स्मारक में अंदर बने शहीद स्तंभ पर 1857 की क्रांति में शहीद हुए 84 सैनिकों के नाम खुदे हैं यहां शहीद ज्योति प्रज्जवलित होगी।


30 मिनट की है डॉक्यूमेंट्री
30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री है, इसमें क्रोमा के साथ वीएफएक्स का प्रयोग कुछ स्पेशल इफेक्टस के लिए किया जा रहा है। क्रांति क्या है इससे डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत होगी। बाद में इस कहानी को मेरठ में 1857 के गदर से जोड़कर आगे बढ़ाएंगे। - मोहित क्यूर, निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed