{"_id":"5b6f4a374f1c1bf6258b4792","slug":"181534020151-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के शेल्टर होम भेजी जाएंगी 23 संवासनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के शेल्टर होम भेजी जाएंगी 23 संवासनी
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के शेल्टर होम भेजी जाएंगी 23 संवासनी
मेरठ। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण किया। उन्होंने नारी निकेतन की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं 23 दीमागी रुप से परेशान संवासनियों को नोएडा स्थित शेल्टर होम भेजने की बात कही।
रीता बहुगुणा जोशी शनिवार को मेरठ में आयोजित हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आई थी। बैठक शुरू होने से पहले उन्होंने लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण किया और रिकार्ड को भी देखा। रीता बहुगुणा ने नाराजगी जताई कि इस नारी निकेतन में क्षमता से अधिक संवासनियां कैसे रखी जा रही है। नारी निकेतन में 87 संवासनियों के लिए मात्र तीन कमरों की व्यवस्था है।
बाद में मीडिया से वार्ता करते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि नारी निकेतन की स्थितियों का अब लगातार क्रॉस निरीक्षण कराया जाएगा। यदि कहीं भी कमियां पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें:
- कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण