{"_id":"5b64c2d94f1c1b8f3e8b4f5a","slug":"181533330137-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक की टक्कर से दो कांवड़िए घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बाइक की टक्कर से दो कांवड़िए घायल, हंगामा
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। हाईवे स्थित डाबका गांव के सामने एक बाइक सवार युवक ने दो कांविड़यों को टक्कर मार दी। इससे दोनों कांवड़िये घायल हो गए और उनकी कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने वहा हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने नई कांवड़ देकर मामला शांत कराया।
घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है। दिल्ली के सुभाष नगर निवासी करन और राजेश हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे। डाबका गांव के सामने एक युवक अवैध कट से बाइक निकालकर तेज गति से जा रहा था। इस बीच उसकी बाइक करन और राजेश से टकरा गई। इस पर अन्य कांवड़ियों ने आरोपी की धुनाई कर दी। सूचना एसीएम अमिताभ यादव, सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा पहुंचे और घायलों को रीता नर्सिंग होम में भर्ती कराया। साथ ही उन्हें नई कांवड़ उपलब्ध कराई। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया है।
अवैध कट के कारण हो रहे हादसे
कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे को वनवे कर दिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक अवैध कटों को बंद नहीं किया है। इस कारण हादसे हो रहे हैं। डाबका चौपले पर बने अवैध कट पर दो बाइक भिड़ गई, जिसमें मुजफ्फरनगर निवासी बाइक सवार राजू घायल हो गया। इसके अलावा एक कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।