{"_id":"5b43c6c44f1c1bc2248b5734","slug":"181531168452-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल विद्यार्थी आज करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल विद्यार्थी आज करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट में आवेदन की अंतिम तिथि आज
मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल विद्यार्थियों के पास फिर से पास होने का एक और मौका है। इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट में आवेदन को अंतिम तिथि आज (मंगलवार) है। हाईस्कूल के विद्यार्थी कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं और स्क्रूटनी करा सकते हैं, जबकि इंटरमीडिएट के विद्यार्थी केवल स्क्रूटनी करा सकते हैं।
आवेदन के लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल जाना होगा। फीस व जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। एक विषय में फेल छात्र इंप्रूवमेंट की परीक्षा में सफल होकर पास हो सकते हैं, जबकि दो विषय में फेल विद्यार्थी कंपार्टमेंट की परीक्षा में सफल होकर पास हो सकते हैं। हाईस्कूल में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट के साथ स्क्रूटनी के जरिए पास हो सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने पंजीकृत विद्यालय से संपर्क करना होगा। वहां 256 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ एक प्रार्थना पत्र और अंक पत्र की फोटोकॉपी देनी होगी। परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जुलाई से शुरू होंगी और 20 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन होगा। इसके अलावा यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी अपनी कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 100 रुपये जमा करने होंगे।