{"_id":"5b42755c4f1c1b0e278b54c6","slug":"181531082076-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज -ट्रक ने दो कुचले, मौत, हंगामा तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज -ट्रक ने दो कुचले, मौत, हंगामा तोड़फोड़
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस और ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत
मेरठ। दिल्ली रोड पर रविवार दोपहर एक रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया। उधर, शनिवार देर रात परतापुर तिराहा चौकी के पास ट्रक ने चाय विक्रेता को कुचल दिया।
रविवार सुबह मेरठ डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। रिठानी पीर के पास बस ने सड़क पार कर रहे रिठानी निवासी योगेश (22) को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और बस ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। वहीं लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर शनिवार देर रात परतापुर तिराहा चौकी के पास चाय का ठेला लगाने वाला राजकुमार उर्फ राजू सड़क पार कर रहा था। तभी वहां से गुजरे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक लेकर भाग गया। राजू मूल रूप से उरई का रहने वाला था, जो काफी समय से परतापुर में रह रहा था। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।