{"_id":"5aa98dcf4f1c1ba9758b581a","slug":"181521061327-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर शहजर और अखिल को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर शहजर और अखिल को दी बधाई
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन ने ट्वीट कर शूटरों को दी बधाई
- सचिन तेंदुलकर ने आइएससएफ में भारत के प्रदर्शन को सराहा
- शहजर और अखिल ने विश्वकप में जीते हैं स्वर्ण पदक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर भारत को स्वर्ण दिलाने वाले मेरठ के शहजर रिजवी सहित चारों स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई दी है। मैक्सिको में आयोजित आइएसएसएफ विश्वकप में मेरठ के शहजर रिजवी ने दस मीटर एयर पिस्टल में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद भारत की झोली में चार स्वर्ण पदक और आये। आइएसएसएफ विश्वकप में भारत शूटिंग में सबसे ज्यादा पदक हासिल कर पहले स्थान पर रहा है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा कि आइएसएसएफ मेंभारत विश्व में टॉप पर है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। विश्वकप की समाप्ति के साथ भारत के पास सबसे ज्यादा पदक हैं। उन्होंने मेरठ के मवाना खुर्द निवासी शहजर रिजवी का फोटो भी अपने ट्विटर एकाउंट पर अपलोड किया। उन्होंने बागपत निवासी अखिल शेहरोन, मनु भाकर, ओमप्रकाश मिथरवाल को भी अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पाने पर बधाई दी। बागपत के अखिल शेहरोन ने मेरठ में रहकर ही शूटिंग का अभ्यास किया। उनकी स्कूलिंग भी मेेरठ में ही हुई है। इससे पहले उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी ट्वीट कर शहजर को बधाई दी थी। शूटिंग में भारत को टॉप पर लाने में मेरठ के भैंसा गांव निवासी रवि कुमार का अहम स्थान है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक हासिल किया है।