फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाजार बंद कर जताया विरोध, रोड से पत्थर हटवाने की मांग

बाजार बंद कर जताया विरोध, रोड से पत्थर हटवाने की मांग

Thu, 15 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
बाजार बंद कर जताया विरोध, रोड से पत्थर हटवाने की मांग
बाजार बंद कर जताया विरोध
विज्ञापन

- शारदा रोड व्यापार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, धरने पर बैठे
- रोड से पत्थर हटवाने की मांग, जाम व दुर्घटना बताया कारण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शारदा रोड व्यापार एसोसिएशन ने बुधवार को बाजार बंद कर डेढ़ फुट मोटे पत्थर स्लैबों को हटवाने और पूरी सड़क को एक लेवल में बनवाने की मांग की है और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसकी कॉपी कमिश्नर, डीएम और नगरायुक्त को भी भेजी है।

पत्र में लिखा है कि शारदा रोड पर बनाए जा रहे नाले केकारण बरसात में पूरे क्षेत्र के सभी घरों और व्यापारियों की दुकानों में भरने वाले गंदे पानी के कारण व्यापार करना और रहना दूभर हो गया था। अब मेट्रो प्लाजा से भूमिया पुल तक बन रही सड़क को चौपला देहली गेट पर दो फुट रैम्प देकर बनाया जा रहा है। इसके कारण जलभराव का हर समय सामना करना पड़ेगा। नाला निर्माण के दौरान बनाया गया कुछ भाग गलत था, जिसको क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने एडीएम सिटी और नगरायुक्त को मौका मुआयना कराकर रुकवाया। जो आधा नाला बन गया था, जिसके कारण चौपला नाला बनने जा रहा था उस पर पड़े लगभग डेढ़ फुट मोटे पत्थरों को हटवाया जाए। पूरी सड़क को एक लेवल में बनवाया जाए। चौराहे पर रैम्प बनने के कारण हर समय जाम और दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। देहली गेट चौराहे की इस समस्या का तुरंत समाधान कराया जाए। शारदा रोड व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी तथा व्यापारी उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। धरने में एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रिजेश मित्तल, कुलदीप गुप्ता, रमेश शर्मा, भारत भूषण, कौशल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed