{"_id":"5a414c8a4f1c1b35338b4d60","slug":"181514228874-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सोमवार शाम गंज मार्ग पर बाइक व थ्री व्हीलर की आमने सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों सहित तीन की मौत हो गई। हादसा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण हुआ। बाइक सवार दोनों युवक रांग साइड से जा रहे थे और हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे। थ्री व्हीलर में सवार एक युवक की भी हादसे में मौत हुई है, दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा गंज मार्ग पर लक्खीवाला के पास सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ और इसमें मरने वालों में बाइक सवार युवक दिनेश (20) पुत्र बुद्ध सिंह और रईसू (35) पुत्र अमीर निवासी गांवड़ी बुजुर्ग के रहने वाले थे। तीसरा युवक हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी बंटी (27) पुत्र चंद्रपाल था। बंटी पल्लेदारी करता है और हादसे के वक्त थ्री व्हीलर से बिजनौर आ रहा था। वह थ्री व्हीलर में सबसे आगे बैठा था। दिनेश रोडवेज बस स्टैंड के पास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था जबकि रईसू मजदूरी करता था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थ्री व्हीलर पलट गया। आसपास के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची शव और घायलों को उठाकर जिला अस्पताल ले लाई।