{"_id":"5a203dbd4f1c1bca678becb5","slug":"181512062397-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से पांच से छह घंटे काटी जा रही बिजली
- समर गार्डन, लिसाड़ी गांव समेत दर्जनों कालोनियों की हालत खराब
मेरठ। रोजाना पांच से छह घंटे बिजली कटौती से परेशान लोगों ने रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से लेकर एमडी आफिस तक प्रदर्शन करने का एलान किया है। लोगों का कहना है कि बिना सूचना दिए बिजली काटी जा रही है। बिजली जाने से पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 33 केवी लाइन निर्माण के चलते बिजली का शटडाउन लिया जा रहा है। लाइन बनते ही समस्या खत्म हो जाएगी।
रामलीला ग्राउंड बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले मजीद नगर, इत्तेफाक नगर, ईदगाह कॉलोनी, लिसाड़ी गांव, शाहजहां कॉलोनी, आमिर गार्डन, शौकीन गार्डन, शालीमार गार्डन, समर गार्डन और समर कॉलोनी आदि क्षेत्र आते हैं। यहां रहने वाले शौकीन, ओमरद्दीन, इकरामुद्दीन, शाहबुद्दीन आदि का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली कट रही है। बिजली गुल होने से लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है। इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एलान किया कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो वे बिजलीघर से लेकर एमडी आफिस तक प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि बिजलीघर क्षेत्र में 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य हो रहा है। इसके चलते ही शटडाउन लिया जा रहा है। इसकी सूचना उपभोक्ताओं को पहले से ही दी जाती है। अगर सूचना देने में कोई दिक्कत हो रही है तो इसे दिखवाया जाएगा। लाइन निर्माण कार्य पूरा होते ही बिजली कट बंद हो जाएगा।