{"_id":"59adc3f84f1c1bec278b5317","slug":"181504560120-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ही पल रहा डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ही पल रहा डेंगू का लार्वा
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ही पल रहा डेंगू का लार्वा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला अस्पताल में ही चार जगह डेंगू के लार्वा मिले हैं। इस संबंध में मलेरिया विभाग की टीम ने चार नोटिस दिए हैं। इससे पहले आरटीओ और एमडीए में भी डेंगू केलार्वा मिल चुकेहैं।
मलेरिया विभाग की टीम सरकारी बिल्डिंगों में डेंगू के लार्वा के मद्देनजर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला अस्पताल में जांच की गई। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड की डस्टबिन में डेंगू का लार्वा मिला। डस्टबिन में काफी समय से पानी भरा हुआ था। इसके बाद टीम मेडिकल स्टाफ के लिए बने क्वार्टर में गई, वहां भी डस्टबिन में भरे पानी में लार्वा पनप रहा था। इनके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी के ऑफिस में लगे कूलर और सरकारी क्वार्टर के बाहर से जा रही पानी की नाली में डेंगू के लार्वा मिले। इस संबंध में चार नोटिस दिए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई कि पानी को इकट्ठा न होने दें। कूलर केपानी को एक-दो दिन में बदलते रहे, ताकि लार्वा न पैदा हों।
उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन बाद फिर यहां की जांच की जाएगी। अगर इन जगह दोबारा लार्वा मिला तो पांच सौ से पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, एफआईआर भी दर्ज कराने का प्रावधान है, जिसके तहत छह माह तक कैद हो सकती है। इस मामले में जनता के सेहत से खिलवाड़ के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
खास बात
बच्चा वार्ड की डस्टबिन और रेडक्रॉस के कूलर में मिला लार्वा, चार नोटिस दिए