{"_id":"599604404f1c1be5338b46a9","slug":"181503003712-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, पुलिस ऑफिस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, पुलिस ऑफिस घेरा
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा
मेरठ। दौराला क्षेत्र में प्रधान द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़ का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दौराला सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर पुलिस ऑफिस पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ यूपी की महिला पदाधिकारी ने बताया कि पांच अगस्त को महिला स्वास्थ्य कर्मी ग्राम प्रधान के घर सरकारी स्प्रे मशीन लेने गई थी। आरोप है कि प्रधान ने उनसे अभद्रता की। सरकारी दवाएं छीनकर फेंक दी। इस मामले में प्रधान के खिलाफ दौराला थाने में छेड़छाड़ और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया गया। लेकिन पुलिस प्रधान की गिरफ्तारी नहीं कर रही। आरोप है कि प्रधान पक्ष के कुछ लोग समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने एसएसपी से कहा कि प्रधान ने सरेआम महिला से मारपीट और छेड़छाड़ की। इससे पहले भी आरोपी प्रधान कई बार छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है। एसएसपी मंजिल सैनी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही एसओ दौराला से भी पूरे मामले की जानकारी की। इस दौरान पुष्पा, ऊषा कंवल, अनीता गुप्ता, मनोज, भावना, बबली, गीता, रीता सुषमा, बबली आदि मौजूद रहीं।