{"_id":"598a35c54f1c1b60718b4abb","slug":"181502229957-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम
Updated Wed, 09 Aug 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक रैली आज, देंगे सुरक्षित चलने का संदेश
अमर उजाला का अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम
आज अमर उजाला मोहकमपुर कार्यालय से शुरू होगी जनजागरण बाइक रैली
मेरठ। अमर उजाला और सव्या ज्वैल्स के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बुधवार को मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से बाइक रैली का शुभारंभ होगा। रैली में शहर के हर वर्ग से युवा, छात्र, व्यापारी, राजनेता पूरे उत्साह से भाग लेंगे। तिरंगे के साथ रैली निकाली जाएगी।
सभी बाइक चालक हेलमेट में प्रतिभाग करेंगे। नियंत्रित स्पीड और पूरे अनुशासन के बीच दुपहिया वाहनाें पर तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) लेकर राष्ट्रीयता के जोश में इस रैली का संचालन होगा। इस रैली के माध्यम से शहर वासियों को 15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए जागृत किया जायेगा। जिसे लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। सुबह 8.30 बजे से रैली शुरू होगी, जो अमर उजाला कार्यालय से बागपत तिराहा, रेलवे रोड चौराहा होते हुए बेगमपुल पहुंचेगी। बेगमपुल चौराहा से रैली हापुड़ रोड की तरफ मुड़ जाएगी। बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा से गढ़ रोड होते हुए नई सड़क शास्त्रीनगर नगर से सेंट्रल मार्केट होते हुए पीवीएस मॉल पहुंचेंगी, जहां पर रैली का समापन होगा।
ये होंगे बाइक रैली के आकर्षण
बाइक रैली में शहर के चार बाइकर्स ग्रुप सॉल राइडर ग्रुप, रेडर्स ग्रुप, म्यूटिनियर्स ग्रुप, रोमर्स ग्रुप के साथ ही ग्रुप शामिल होंगे। शहर का नाम प्रदेश और देश ही नहीं विदेशों में भी रोशन करने वाले ये ग्रुप इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
बाइकर्स का जयघोष और पुष्पवर्षा से होगा स्वागत
बाइक रैली को लेकर व्यापारी, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं सभी में भारी उत्साह है। एक तरफ जहां हेलमेट पहनकर बाइक रैली में शामिल होने के लिए युवाओं में पूरा जोश नजर आ रहा है, तो इस रैली के स्वागत की तैयारी में भी शहर का हर वर्ग जुट गया है।
हर जगह होगा रैली का स्वागत
बाइक रैली को लेकर शहर के व्यापारियों, छात्र-छात्राओं सहित हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा है। व्यापारी जहां रैली मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच स्वागत करेंगे। वहीं कई स्कूल कालेजों के बच्चे भी मुख्य मार्ग पर मानव श्रंखला बनाकर रैली का स्वागत करेंगे।
ये हैं हमारे सहयोगी
आयोजन में हमारे सहयोगी द अध्ययन स्कूल, केएमसी हॉस्पिटल, दयाल फर्टिलाइजर्स, एपेक्स बिल्डर्स, किंग ब्रेड, द्रोण पब्लिक स्कूल, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सपना मेटरनिटी एवं नर्सिंग होम, शांति निकेतन विद्यापीठ, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रेक, जेएस एकेडमी, वीएलसीसी, दुर्गा ड्रेस एम्पोरियम, गुरु क्लासेस, एएस फोटो स्टूडियो, ज्ञान अनवेषण इंस्टीट्यूट और एंजेल एकेडमी हैं।
इस नंबर पर करें संपर्क
मां तुझे प्रणाम के आयोजनों की कड़ी में आप भी जुड़ सकते हैं। आयोजनों की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9897551109 पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम की तिथियां
9 अगस्त बाइक रैली।
10 अगस्त फैं सी ड्रेस कांटेस्ट फिनाले।
12 अगस्त इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट।
13 अगस्त की शाम सुमेरु संध्या।
14 अगस्त कवि सम्मेलन व मुशायरा।
15 अगस्त की सुबह सामूहिक राष्ट्रगान।
15 अगस्त की शाम जश्न-ए-आजादी।