{"_id":"594c33ed4f1c1b25798b462d","slug":"181498166253-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी न हो जाये जवानी ये देश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी न हो जाये जवानी ये देश की
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागी न हो जाए जवानी ये देश की...
स्व. सुभाष चंद गुप्ता की जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन
मेरठ।
समाजसेवी, उद्योगपति, खेल तथा पर्यावरण प्रेमी स्व. सुभाष चंद गुप्ता की 65वीं जयंती पर शहर के गण्यमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए नमन किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें देश के विख्यात कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
गढ़ रोड स्थित एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा देव यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। कवि हरिओम पंवार के संचालन में आयोजित इस सम्मेलन में गीतकार डॉ. अंजू जैन ने रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि सुखों के साथ जीते हैं, दुखों के साथ जीते हैं, माना जीवन में आंसू हैं, लेकिन हंसना क्यों छोड़ देते हैं। हास्य कवि अरुण जैमनी ने सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था पर तंज कसते हुए देर तक श्रोताओं को गुदगुदाया। कवि डॉ. अरविंद सिसौदिया ने वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति की तरफ बढ़ते युवाओं की तरफ संदेश देते हुए कविता बागी न हो जाये जवानी ये देश की सुनाई। डॉ. अरविंद सिसौदिया की कविताओं को श्रोताओं सुन तालियां बजाईं। वहीं राष्ट्रीय कवि हरिओम पंवार ने श्रोताओं की मांग पर कश्मीर के ऊपर अपनी पुरानी कविताओं का पाठ किया।
कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक और श्री वासु ऑटोमोबाइल के प्रबंध निदेशक अजय गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।