पहले दुष्कर्म, फिर दुल्हन को अपनी भतीजी बताकर मांगी थाने में माफी, पढ़ें पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में ब्रह्मपुरी में बुधवार को करीब 50 साल का अधेड़ 18 साल की युवती से शादी रचाने जा रहा था। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो मामला थाने तक पहुंच गया। लोगों के हंगामा करने और मुकदमा दर्ज होते देख अधेड़ ने दुल्हन को अपनी भतीजी जैसा बताकर गलती मानी। तब जाकर शादी रुकी।
मामला ब्रह्मपुरी के बिशन चौक का है। अपने ही मकान में किरायेदार की बेटी से अधेड़ शादी करना चाहता था। बुधवार को शादी कार्यक्रम चल रहा था। तभी मोहल्ले के लोगों की भीड़ लगने लगी। लोगों ने युवती का भविष्य खराब करने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधेड़ और युवती को थाने ले आई। लोग अधेड़ पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे।
लोगों ने युवती को मंदबुद्धि बताया
आरोप था कि अधेड़ ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और फिर उससे शादी करना चाहता था। हालांकि युवती के पिता ने कहा कि उसको इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। मामला तूल पकड़ने लगा। तभी अधेड़ बोला कि मै गलती करने जा रहा था, मुझको माफ कर दो। यह मेरी भतीजी जैसी है। पुलिस ने युवती को उसके रिश्तेदारों को बुलाकर सौंप दिया।
लोगों ने बताया कि युवती मंदबुद्धि है। आरोपी की पत्नी 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया था। वह उसका गर्भपात भी करा चुका था। युवती का परिवार गरीब है। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी उससे शादी करना चाहता था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दोनों की सहमति से शादी रुकी है।