{"_id":"5cca0654bdec2207801a517e","slug":"171556743764-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में घायल ग्रामीण उपचार कराते मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में घायल ग्रामीण उपचार कराते मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग में घायल ग्रामीण उपचार कराते मिला
सरूरपुर। थाना रोहटा क्षेत्र के सतवाई गांव में बीते मंगलवार को हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को झोलाछाप के क्लीनिक पर उपचार कराते हुए पकड़ा। हालांकि पुलिस गोली लगने के बजाय पटाखा चलने से घायल होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए सेवानिवृत्त चालक को हिरासत में ले लिया है।
गौरतलब है कि गांव सतवाई निवासी फैयाज पुत्र लतीफ परिवहन निगम में चालक के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। मंगलवार की सायं उसकी सेवानिविृत्ति पर समारोह आयोजित किया गया। फैयाज को बैंडबाजों के साथ हर्ष फायरिंग करते हुए काफिला उनके घर के लिए चला तो गांव में एक पब्लिक स्कूल के सामने तमंचों से फायरिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक गोली समारोह में शामिल व्यक्ति को जा लगी। उसे आनन फानन में उपचार के लिए ले गए। इसकी भनक पुलिस को लगी। आरोप है कि पुलिस गांव में पहुंची और साठगांठ कर मामले को रफा दफा करके चली गई। मामला सुबह समाचार पत्रों में छपा तो पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आई और गोली लगने से घायल व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। इस पर पुलिस सतवाई गांव पहुंची। बताया कि सेवानिवृत्त हुए चालक फैयाज को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने घायल युवक का नाम बता दिया और कहा कि वह पटाखा लगने से घायल हुआ है। पुलिस फैयाज की निशानदेही पर पेपला गांव में झोलाछाप के यहां पर उपचार करा रहे घायल संजय कश्यप पुत्र शेर सिंह निवासी गांव रोहटा को साथ ले आयी। उपचार कर रहा झोलाछाप पुलिस की गाड़ी देख मरीज को क्लीनिक पर ही छोड़कर फरार हो गया।
रोहटा पुलिस घायल संजय कश्यप को लेकर सीएचसी पहुंची और उसका उपचार कराया। यहां डॉ. अजमल खां ने बताया कि प्रथमद्ष्टया गोली लगना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुष्टि के लिए घायल को एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एक्सरे की रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि घायल को गोली लगी है तो वह किसके तमंचे से लगी है। इसके पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। यदि मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि होती है तो हर हाल में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।