फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   24 गुणा 60 के मंच से रैली में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

24 गुणा 60 के मंच से रैली में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
24 गुणा 60 के मंच से रैली में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
24 गुणा 60 के मंच से गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

तीन हैलपेड तैयार, एसपीजी ने कब्जे में लिया मैदान, बम स्क्वायड तैनात
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मोदीपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 गुणा 60 के मंच पर लोकसभा चुनाव में पश्चिमी क्षेत्र की पहली रैली कर चुनावी शंखनाद करेंगे। मंच तैयार हो गया है। रैली स्थल के समीप तीन हैलीपैड बनाए गए हैं।
एसपीजी की टीम ने मंगलवार को रैली स्थल कब्जे में ले लिया। यहां करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। मंच के पीछे स्विस कोटेज के साथ किचन तैयार किया जा रहा है, जिसमें शेफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एसपीजी की देखरेख में नाश्ता तैयार करेंगे। रैली स्थल पर मंगलवार को बम स्क्वायड ने सुरक्षा का जायजा लिया। एसपीजी की देखरेख में मंच तैयार किया गया। रैली में मंच कवर रहेगा। बड़े-बड़े साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। पार्किंग के लिए पांच स्थान चिह्नित हैं। रैली स्थल में एक वीआईपी गेट होगा, जहां सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त होंगे। दूसरा आम गेट होगा। सरधना विधानसभा क्षेत्र में पहली बार देश के प्रधानमंत्री की रैली हो रही है। इसके लिए स्थानीय भाजपाइयों ने भी जोर लगा रखा है। बुधवार को रैली को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और शाम के समय रिहर्सल भी किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवती कॉलेज में 28 मार्च की परीक्षाएं यथावत
मोदीपुरम। पीएम की रैली भगवती कॉलेज के पीछे मैदान में होगी। भगवती कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विवि के तहत 28 मार्च को होने वाली समस्त परीक्षाएं यथावत होंगी। रैली को देखते हुए समस्या परीक्षार्थी समय से पहले घर से निकलें। सभी परीक्षार्थी अपना आईडी प्रूफ एवं प्रवेश पत्र जरूर लेकर चलें, वह पुलिस-प्रशासन द्वारा चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed