फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टाटा 407 ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल

टाटा 407 ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल

Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
टाटा 407 ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला(मेरठ)। हाईवे पर दौराला सीएचसी के सामने टाटा 407 ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद हाईवे सुचारु कराया।

मुजफ्फरनगर के बसी खेकड़ा गांव निवासी योगेश बुधवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजली के खंभे लादकर मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर आ रहा था। उसके साथ एक मजदूर भी था। बताया कि जब वे हाईवे पर दौराला सीएचसी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही टाटा 407 ने उसकी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक योगेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद टाटा 407 का चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी पाकर दौराला इंस्पेक्टर रितेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस ने घायल मजदूर का उपचार कराया है। पुलिस ने टाटा 407 व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, घंटों की मशक्कत के बाद टोल की क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दौराला सीएचसी के सामने बुधवार देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed