{"_id":"5c730bd4bdec22499d272fb9","slug":"171551043540-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के साथ सौरभ ने ओलंपिक पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के साथ सौरभ ने ओलंपिक पर साधा निशाना
विज्ञापन
आईएसएसएफ विश्वकप में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
मेरठ। दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप में मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने स्वर्णिम सफर जारी रखते हुए नया कारनामा कर दिखाया है। रविवार को कलीना निवासी 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 245 अंकों के रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर निशाना साधा और ओलंपिक का कोटा हासिल किया। इनसे पहले जिले की आभा ढिल्लन ने शूटिंग में ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
जगमोहन सिंह के 16 वर्षीय बेटे सौरभ चौधरी ने मेरठ का नाम एक बार फिर रोशन किया है। साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी ने बड़ी स्पर्धाओं ने लगातार गोल्ड जीतकर खुद को साबित किया। उन्होंने साल 2018 यूथ ओलंपिक गेम्स, आईएसएसएफ वर्ल्डकप, जूनियर वर्ल्डकप सहित कई बड़ी स्पर्धाओं में सोने पर निशाना साधा था। पिता जगमोहन ने बताया सौरभ ने दसवीं यूपी बोर्ड की परीक्षा भी छोड़ दी। क्योंकि आईएसएसएफ विश्वकप के करीब होने के चलते दोनों कार्य एक साथ नहीं हो सकता था।
सौरभ के आवास पर बंटी मिठाई
गांव कलीना स्थित आवास पर पिता जगमोहन सिंह, माता बृजेश, दादी रामकली, ताऊ बृजमोहन, ताऊ के बेटे अंकित व बेटी बरखा ने जमकर जश्न मनाया। परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। पिता ने जगमोहन सिंह ने बताया बड़े भाई नितिन के साथ सौरभ दिल्ली गया था। नितिन ने फोन पर गोल्ड जीतने की खबर सुनाई। ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिये सौरभ ने बहुत मेहनत की। जिसका फल सौरभ को मिल गया है।
विज्ञापन
सौरभ का अगला टारगेट टोक्यो ओलंपिक
कोच अमित श्योराण ने कहा सौरभ की असली मंजिल टोक्यो ओलंपिक है। सौरभ की मेहनत और परफार्मेंस को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि देश को वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जरूर दिलाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। शूटिंग में मेरठ का नाम रोशन करने वाले सौरभ जैसे खिलाड़ियों के कारण ही मेरठ में खेलों के सुधार को लेकर अधिकारी चिंतित हैं। उन्हें उम्मीद है कि ओलंपिक में सौरभ चौधरी पदक लाकर नया इतिहास रचेगा। पिन प्वाइंट शूटिंग रेंज कोच अमोल प्रताप सिंह, करन शूटिंग रेंज कोच अभिनव चौधरी, कोच आदित्य शर्मा ने सौरभ को ओलंपिक के लिये शुभकामनाएं दीं।
सौरभ की कामयाबी का सफर :
2015 में 59वीं नेशनल चैंपियनशिप में यूथ वर्ग में स्वर्ण, जूनियर में कांस्य पदक।
2016 में 16वीं केएसएस शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक।
2016 में 26वीं शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में टीम इवेंट में कांस्य पदक।
2016 में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में टीम वर्ग का रजत पदक।
2016 में नौंवी एशियन एयर गन चैंपियनशिप में व्यक्तिगत में रजत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक।
2017 में 27वीं शूटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत में कांस्य और टीम इवेंट में गोल्ड।
2017 में 10वीं एशियन एयर गन चैंपियनशिप में यूथ वर्ग में व्यक्तिगत और टीम वर्ग में गोल्ड।
2017 में 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत जूनियर में गोल्ड और यूथ वर्ग में सिल्वर।
2017 में केएसएस शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ और जूनियर वर्ग में सिल्वर।
2018 में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल।
2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक।
2018 में जूनियर विश्व कप जर्मनी में जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत, टीम और मिक्सड में स्वर्ण पदक।
2018 में 28वीं चैंपियनशिप में व्यक्तिगत में स्वर्ण और टीम वर्ग में सिल्वर।
2018 में एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक
2019 में आईएसएसएफ विश्वकप में स्वर्ण पदक, ओलंपिक कोटा हासिल किया।