{"_id":"5c730b98bdec224c7f23d800","slug":"171551043480-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की रोड़ हुई गढढों में तब्दील, चलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की रोड़ हुई गढढों में तब्दील, चलना हुआ दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक माह से टूटी पड़ी है सड़क, एनएचएआई के अधिकारी बने अनजान
- समाधान न होने से नाराज व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। रुड़की रोड पर गहरे गड्ढों के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है। लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। इससे नाराज व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
रुड़की रोड पहले नगर निगम और एमडीए के अधीन था, लेकिन अब इसका करीब 11 किमी का हिस्सा नेशनल हाईवे 119 के अंडर में आ गया है। एनएचएआई गाजियाबाद द्वारा इस पर काम किया जाएगा। सबसे ज्यादा मार्ग राज मंदिर, सोफीपुर शांतिनगर कॉलोनी के सामने टूटा हुआ है। टूटी सड़क के कारण उड़ रही धूल से व्यापारियों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। आसपास बसी हुई कॉलोनी के लोग भी परेशान हैं, शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहंी हो रही।
--------
गड्ढे ही गड्ढे हैं
रुड़की रोड पर सड़क कहीं पर दिखाई नहीं दे रही है, गड्ढों के कारण लोग परेशान हैं, व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इस कारण आए दिन गड्ढों के कारण धूल बढ़ती जा रही है। -कैप्टन जेपीएस राणा, संरक्षक सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
व्यापार करना मुश्किल
यहां व्यापार करना मुश्किल हो गया है। यह मुख्य मार्ग होने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिस कारण लोग परेशान है। आए दिन लोग हादसे का शिकायत हो रहे हैं। -राजेंद्र मेहता, व्यापारी
लोग हो रहे बीमार
यहां की हालत ऐसी है कि गड्ढों के कारण उठती धूल से लोग बीमार हो रहे हैं। गहरे गड्ढों के कारण सड़क पर चलना दूभर हो रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। -बिट्टू सरदार, व्यापारी
क्षतिग्रस्त है मार्ग
एक माह से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। व्यापारी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। गड्ढे होने के कारण यहां के लोग परेशान हैं, व्यापारी दुकानों पर सही से बैठ नहीं पा रहे है। व्यापार प्रभावित हो रहा है। -दीपक मलिक, अध्यक्ष रियल एस्टेट एसोसिएशन
गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
सड़क गड्ढों में ही तब्दील हो चुकी है। थोड़ी सी बारिश होते ही यहां पर जलभराव की समस्या हो जाती है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुनवाई नहीं हो रही। -पंकज सिंह
पैदल निकलना भी मुश्किल
मेरठ से मोदीपुरम आना वाला यह मुख्य मार्ग है, हर रोज लाखों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। मार्ग की हालत ऐसे ही है कि दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। -अनिल चौधरी समाजसेवी
हो रहे हादसे
गड्ढों के कारण सड़क कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। मोदीपुरम फ्लाईओवर से लेकर सोफीपुरम तक मार्ग बहुत ही ज्यादा खराब है। मार्ग के दोनों और हो रहे गड्ढे हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। -सत्यपाल सिंह, शिक्षक
जल्द हो निर्माण
टूटी सड़क और उड़ती धूल के कारण दुकान पर ग्राहक कम आ रहे हैं। दो दिन पहले भी गाड़ी के कारण एक पत्थर उनके यहां काम कर रहे मजदूर को लग गया था। मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। -प्रिंस गुप्ता, व्यापारी