{"_id":"5c61dcf8bdec22073e1b5a47","slug":"171549917432-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ तान्या मीट फैक्टरी का समायोजन, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ तान्या मीट फैक्टरी का समायोजन, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। अलीपुर स्थित तान्या मीट फैक्टरी का समायोजन नहीं होगा। वीसी साहब सिंह ने इसके समायोजन की प्रार्थना खारिज कर दी है। दरअसल तान्या मीट फैक्टरी का भी मानचित्र स्वीकृत नहीं है। एमडीए ने इस पर कार्रवाई शुरू की तो फैक्टरी संचालक ने इसे कंपाउंड करने का प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया। इसके लिए एडवांस में 57 लाख रुपये का चेक बतौर शमन शुल्क भी जमा कर दिया। वीसी के मुताबिक इस दरख्वास्त पर मानचित्र विशेषज्ञों से सलाह ली गई, जिसमें सामने आया कि जहां ये फैक्टरी है वहां तो रोड ही चौड़ी नहीं है। कम से कम 24 मीटर चौड़ी सड़क होनी चाहिए। लेकिन मौके पर तो इससे आधी ही रोड है। ऐसे में शमन शुल्क के साथ मानचित्र स्वीकृत करने के आवेदन को खारिज कर दिया गया। साथ ही एडवांस रकम को भी वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।