फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘आत्महत्या नहीं कर सकता हमारा बेटा’

‘आत्महत्या नहीं कर सकता हमारा बेटा’

Fri, 01 Feb 2019 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
‘आत्महत्या नहीं कर सकता हमारा बेटा’
‘आत्महत्या नहीं कर सकता हमारा बेटा’
विज्ञापन


कंकरखेड़ा (मेरठ)। देवबंद में आत्महत्या करने वाले दरोगा के परिजन मामले को पूरी तरह से संदिग्ध मान रहे हैं। कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। घर में उसका किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। वह राजी खुशी तीन दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर गया था।
मूल रूप से गांव झंदेड़ी मुजफ्फरनगर निवासी अशोक सिंह करीब तीस साल से श्रद्धापुरी में रह रहे हैं। अशोक आर्मी बेस वर्कशॉप से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा कुलदीप सिंह (34) हाल ही में यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर भर्ती हुआ था और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग देवबंद में थी। कुलदीप के परिजनों ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व कुलदीप की शादी शिल्पी से हुई थी। दो बच्चे अवसी व आयुष्मान हैं। कुलदीप के आत्महत्या करने का समाचार परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह लगा। कुलदीप की माता बाला देवी हार्ट पेशेंट हैं इसलिए परिवार के अधिकांश सदस्यों को यही बताया गया कि कुलदीप का एक्सीडेंट हुआ है और वह अस्पताल में है।
विज्ञापन

देर शाम परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह कैसे मान लें कि कुलदीप ने आत्महत्या की है। यह सुनने में जरूर आया कि थाना प्रभारी से उसका कोई विवाद था। थाना प्रभारी उसका उत्पीड़न कर रहा था। लेकिन महज इस बात से परेशान होकर कुलदीप कैसे सुसाइड कर सकता है। वह थाना प्रभारी की सीनियर अफसरों से शिकायत कर सकता था। नौकरी छोड़कर घर आ सकता था। लेकिन इतना बढ़ा कदम कैसे उठा सकता था। यह बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है। कुलदीप के बड़े भाई संदीप का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उचित जांच के बाद ही वह स्पष्ट रुप से कुछ कहेंगे और मामले की पूरी तह तक जाएंगे। आरोपियों को सजा दिलाएंगे। वहीं, घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुलदीप की पत्नी और परिजन देवबंद पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक परिजन व रिश्तेदार शव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed