{"_id":"5b6f53804f1c1bec258b47ee","slug":"171534022528-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका- कमला वती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका- कमला वती सिंह
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमला वती सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। चूल्हे की जगह उन्हें गैस का कनेक्शन दिया। इससे महिलाओं का स्वास्थ्य सुधरेगा। पहले चूल्हे के धुएं से कितनी ही बीमारियां महिलाओं को घेर लेती थीं। पिछली सरकारों ने कभी महिलाओं के लिए इतना नहीं सोचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के चलते ऐसा हो पाया। कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दे रही है। डिग्री कॉलेजों में भी योगी सरकार ने निशुल्क शिक्षा लागू की है। इस मौके पर गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। महिलाओं के प्रति होने वाली घटनाओं में कमी आई है।
भयमुक्त समाज देना हमारी जिम्मेदारी - विमला बाथम
मेरठ। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि भयमुक्त समाज देना हमारी जिम्मेदारी है। देवरिया की घटना के बाद हमने सदस्यों को जिलेवार जिम्मेदारी दी है। खुद सदस्य जाकर नारी निकेतनों में निरीक्षण करेंगी। विमला बाथम ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद छेड़खानी की घटनाएं कम हुई हैं। इसको लेकर बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
खास बातें:
कार्यसमिति बैठक में पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह