{"_id":"5b6f4a324f1c1be6258b46e7","slug":"171534020146-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितनी सीट जीतेंगे कह नहीं सकते: कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितनी सीट जीतेंगे कह नहीं सकते: कटियार
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार: कटियार
मेरठ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार ने कहा 2019 में भी मोदी की सरकार बनेगी, लेकिन प्रदेश में कितनी सीट जीतेंगे यह बताना कठिन है। शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे कटियार ने यह बातें अमर उजाला से बातचीत में कही। कटियार ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में चल रहा है। लंबे समय से पार्टी में चल रही उपेक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें काफी कुछ दिया। वे प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद भी रहे। अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे निभाएंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की सीटों के सवाल पर बोले विपक्ष चुनाव जीतने को एक हो रहा है। पूरी ताकत झोंकी जा रही है। पार्टी कितनी सीटें जीतेगी यह कहना अभी कठिन है। उपचुनावों में पार्टी की हार के सवाल पर कहा कि हार जीत तो लगी रहती है। पार्टी इससे सबक लेकर आगे बढ़ेगी।