{"_id":"5b57979b4f1c1b764d8b4aa1","slug":"171532467099-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बताई
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बताई
मेरठ। श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर वर्तमान में पॉलीथिन का अत्यधिक प्रयोग एवं पर्यावरण प्रदूषण की समस्याओं के प्रति छात्रों को जाग्रत करने के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने सभी छात्रों के समक्ष इन समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद सभी छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्र बनाकर अपने भाव व्यक्त किए और भविष्य में चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता की व्यवस्था में भूपाल चंद्र जोशी, महेंद्र कुमार शर्मा, वंदना, श्वेता जैन, कार्तिका बाली का सहयोग रहा।