{"_id":"5b4f9c184f1c1b8f568b51cd","slug":"171531943960-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली खड़ंजों की खस्ता हालत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली खड़ंजों की खस्ता हालत से लोग परेशान
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाली खड़ंजों की जर्जर हालत से लोग परेशान
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नाली खड़ंजों की जर्जर हालत से लोग त्रस्त हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हारून अंसारी ने बताया कि फतल्लापुर मार्ग पर स्थित मजीदनगर, इत्तेफाक नगर, जाकिर कालोनी आदि मुस्लिम इलाकों में एक दर्जन से अधिक खड़ंजों की हालत खस्ता होने से नालियों की भी जर्जर दशा के कारण गंदा पानी सार्वजनिक मार्ग पर फैल रहा है। जिससे लोगों को इन मार्गों से गुजरने में दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विकास के नाम पर मुस्लिम इलाकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए नाली खड़ंजों का पुख्ता निर्माण कराया जाए।