{"_id":"5b3d3d514f1c1b00278b48a0","slug":"171530740049-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. प्रभात को विदाई, बोले मेरठ रहेगा हमेशा याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. प्रभात को विदाई, बोले मेरठ रहेगा हमेशा याद
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. प्रभात को विदाई, बोले-याद रहेगा मेरठ
कहा-मेरठ की जनता का मिला पूरा सहयोग, मेरी कामना समस्याओं से मुक्त हो मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
तबादले के बाद बुधवार को निवर्तमान आयुक्त डा. प्रभात कुमार को आयुक्त सभागार में विदाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरठ को वह हमेशा याद रखेंगे। लगभग 14 माह के कार्यकाल में यहां की जनता ने पूरा सहयोग किया। बस यही कामना है मेरठ विकास के पथ पर चले और समस्याओं से मुक्त हो जाए।
कार्यक्रम में डा. प्रभात ने मेरठ में अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में भगवद्गीता का उदाहरण दिया। कहा किहर व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए। अधिकारियों को तो यह सोचना चाहिए कि उन्हें किसी की मदद के योग्य ईश्वर ने बनाया। ऐसे में उन्हें इसके लिए तत्पर रहना चाहिए। कहा कि वर्तमान तथा रिटायर्ड कर्मचारियों के देयों के लिए संबंधित अधिकारी कोताही न करें। सबसे सुखद बात यह रही कि इस कार्यकाल में उनके पास सीएम कार्यालय से किसी काम के दबाव के लिए कोई फोन नहीं आया।
इस मौके पर डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि डा. प्रभात की उपस्थिति ही उनके लिए प्रेरणादायक रही। उनका मनोबल हमेशा बढ़ा रहा। एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि डा. प्रभात की कार्यप्रणाली ने सभी को प्रभावित किया। अपर आयुक्त आरएन धामा ने कहा कि डा. प्रभात के आने से पहले कमिश्नरी को पुलिस लाइन सरीखा समझा जाता था। पर इसके वास्तविक मायने क्या हैं, यह उनकेआने से पता चला। इस मौकेपर एमडीए वीसी साहब सिंह, अपर आयुक्त जयशंकर दूबे, सचिव एमडीए राजकुमार, एसपी सिटी रणविजय सिंह, जितेन्द्र देव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमिश्नरी कर्मियों की पीठ थपथपाई
इस मौके पर डा. प्रभात ने अलग से कमिश्नरी कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। कहा कि सभी से उन्होंने दिन-रात काम लिया। मेरठ के अलावा अन्य सभी जिलों में न केवल काम कराया बल्कि निर्मल हिंडन जैसे अभियान में सहयोग लिया। सभी ने इसके लिए पूरी ताकत लगा दी। इस मौके पर रतन कुमार, अयाज मेवाती, शरद गुप्ता, एसपी नैन, सहस्त्रपाल सिंह, आशा देवी, प्रेमवती, महेन्द्र, नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।