फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Tue, 27 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
कबड्डी में रजपुरा व वालीबाल में करनावल अव्वल
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक स्तरीय खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर जिला प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा समन्वयक आशु गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।

सोमवार को भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र मेरठ में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने जमकर पसीना बहाया। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में गजरौली की वर्षा ने प्रथम, दौराला की ईशा परवीन द्वितीय और दौराला की आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में खेड़ा की रेनू प्रथम, कैथवाड़ी की तानिया त्यागी द्वितीय, रासना की मनीषा तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 16 सौ मीटर दौड़ में नितिन भाटी प्रथम, अनुज सोम द्वितीय और राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कबड्डी में रजापुर की टीम ने चंदौरा की टीम पर विजय हासिल की। वालीबाल के फाइनल मुकाबले में लगातार दूसरे वर्ष करनावल की टीम ने सरूरपुर की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान एनवाईके के जिला युवा समन्वयक आशु गुप्ता ने युवाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर रविंद्र गोयल, लेखाकार जहीर आलम, अंशुल गुप्ता, एसके रंधावा, राहुल कुमार, मोहम्मद अली, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed