फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमरदीप व मोनू को सम्मानित किया

अमरदीप व मोनू को सम्मानित किया

Mon, 19 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमरदीप व मोनू को सम्मानित किया
अमरदीप और मोनू को सम्मानित किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। ब्राह्मण एकता कल्याण समिति की बैठक पंच मुखी शिव मंदिर में हुई। इसमें 12 अप्रैल को भगवान परशु राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं समाज के लोगों द्वारा हाल में ही सेना में लेफ्टीनेंट पद पर चयनित हुए अमरदीप शर्मा और कोतवाली में तैनात सिपाही मोनू शर्मा को सम्मानित किया । इसकी अध्यक्षता देश खाप चौधरी रामकिशन शर्मा ने की। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष विजयपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मांगेराम शर्मा, ओंकार दत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, अखिलेश शर्मा, हरि मोहन, राजीव भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, अरविंद शर्मा आदि रहे। दूसरी ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में भी लेफ्टीनेंट पद पर चयनित हुए अमरदीप कौशिक और बड़ौत कोतवाली के मोनू शर्मा को सम्मानित किया। इसमें कोतवाली प्रभारी एके सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed