फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्रांति की सरजमीं से संघ का युवा चेहरा

क्रांति की सरजमीं से संघ का युवा चेहरा

Mon, 26 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
क्रांति की सरजमीं से संघ का युवा चेहरा
क्रांति की सरजमीं पर दिखा युवा जोश
विज्ञापन


मेरठ। क्रांति की सरजमीं पर रविवार को हुए राष्ट्रोदय समागम में युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। 12 साल के बच्चे से लेकर 40 साल के युवाओं की भीड़ देखकर सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत और महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज भी गदगद हो गए। उन्होंने मंच से कहा कि मेरठ से ही क्रांति की शुरुआत हुई थी, यहीं से अब नए राष्ट्र का उदय होगा।
रविवार को जागृति विहार में हजारों बीघा जमीन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय समागम में संघ का चेहरा बदला नजर आया। सुबह दस बजे से ही यहां पर स्वयंसेवकों का पहुंचना शुरू हो गया। समागम में शामिल होने के लिए बनाए गए 13 गेट में से कोई ऐसा नहीं था जिस पर स्वयंसेवकों की लाइन न लगी हो। 12 साल के बच्चों से लेकर 40 साल के युवाओं की इतनी बड़ी भागीदारी को देखकर ऐसा लगा रहा मानो ये संघ का समागम नहीं बल्कि कॉलेज और स्कूल की पाठशाला हो। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला हर्षित हो या फिर अमनदीप। उनको आरएसएस के बारे में तो ज्ञान नहीं था, लेकिन इतना जरूर पता था कि यहां पर वे अनुशासन सीखने के लिए आएं हैं। मलियाना, सुभाषनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, तमाम जिलों से गणवेश में आए बच्चे भी दूसरे स्वयंसेवकों को देखकर अपनी पानी की खाली बोतल को जमीन से उठाकर बैग में रखने से पीछे नहीं हट रहे थे।
विज्ञापन

10वीं कक्षा का रोहन और 12वीं कक्षा के छात्र मोहित से यहां आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले शाखा में गए तो देश के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिला। जो किताबों में नहीं पढ़ा था वो सब वहां पता चल गया। ऐसे में उनको इस कार्यक्रम की जानकारी हुई तो वे खुद को रोक नहीं सके। इंजीनियर के छात्र हों या फिर मेडिकल के स्टूडेंट्स। ये वे छात्र थे जिन्होंने मोहन भागवत को यू-ट्यूब पर बोलते देखा था। आरएसएस से जुड़ने के कारण पर उनका जवाब साफ था कि संस्कृति और राष्ट्र के लिए जो युवा काम न करे वो युवा नहीं। वो भारतीय नहीं। युवा उद्यमी, युवा किसान और युवा अधिवक्ताओं की संख्या भी अच्छी खासी नजर आई। अधिवक्ता सचिन देव और विकास तेवतिया ने कहा कि धर्म और राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं। हर कोई समागम का हिस्सा बनने को उत्साहित नजर आ रहा था। ठीक तीन बजे सर संघचालक मोहन भागवत ने मैदान का निरीक्षण किया तो सभी अनुशासित हो गए। राष्ट्रोदय गीत विश्व गगन में फिर से गूंजे, भारत माता की जय जय जय, बढ़ते जाएं हो निर्भय, बढ़ते जाएं हो निर्भय...सुनकर हर कोई भावों में बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
12 साल से लेकर 40 साल तक की उम्र के लोगों की रही सबसे ज्यादा भागीदारी
छात्र, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, किसान से लेकर युवा उद्यमी बोले राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed