{"_id":"5a8201df4f1c1b90268b9d8a","slug":"171518469599-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाकुंआ तांगा स्टेंड भूमि पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाकुंआ तांगा स्टेंड भूमि पर कब्जा
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलाकुंआ तांगा स्टैंड की भूमि पर कब्जा किया
मेरठ। सरकारी जमीनों पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। गोलाकुंआ पर तांगा स्टैंड की भूमि पर भी अवैध कब्जे की शिकायत निगम अधिकारियों से की गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि कब्जा करने वालों ने दीवार खड़ी करके गेट लगा दिया है, लेकिन आगे काम रोक दिया गया है।
गोलाकुंआ पर पुराना तांगा और रिक्शा स्टैंड था। इस पर कुछ स्थानीय लोग अपना स्वामित्व जताते आ रहे हैं। तांगा स्टैंड यूनियन ने भूमि को सरकारी बताते हुए न्यायालय की शरण ली थी। पूर्व पार्षद तहसील अंसारी ने कई बार बोर्ड बैठक में तांगा स्टैंड की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया था। रविवार को कुछ स्थानीय लोगों ने तांगा स्टैंड पर दीवार खड़ी कर गेट लगा दिया। सूचना पर पुलिस और नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और दीवार पर प्लास्टर का कार्य रुकवा दिया गया। पूर्व पार्षद तहसीन अंसारी का कहना है कि निगम अधिकारी और पुलिस ने मिलीभगत करके सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई है। उधर, संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिली थी। इसके बाद लेखापाल राजकुमार को मौके पर भेजा गया था। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। पूर्व में भी कई बार इस भूमि पर विवाद हुआ है। नगर निगम और तहसील की टीम संयुक्त रूप से पैमाइश कर चुकी है।