{"_id":"59ac72764f1c1b55738b5022","slug":"171504473718-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब का आयोजन
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लायंस क्लब मरठ महान की ओर से रविवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। आयोजन आईएमए हॉल में हुआ। समारोह में सदस्यों ने शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर छात्रों के लिए वादविवाद प्रतियोगिता भी हुई। शुभारंभ मेरठ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता ने किया। आयोजन में शहर के 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। भ्रष्टाचार का समाधान सरकारी कानूनों से नहीं वरन जनजागृति से संभव है विषय पर छात्रों ने विचार रखे। प्रतियोगिता में शहर के 16 स्कूलों के 32 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। आयोजन में अजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राकेश महेश्वरी, अनिल गर्ग, दिनेश बंसल, डॉ. विक्रम प्रकाश लांबा, राजीव गुप्ता, आशीष गोयल, नीरज त्यागी, डॉ. साधना सहाय, अखिलेश जैन, सचिव विवेक पुंडीर आदि ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. साधना सहाय ने किया।
ये बने विजेता
वादविवाद प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल स्कूल क ी छात्रा अंशिका अग्रवाल विजेता बनी। चल वैजयंती शील्ड भी केएल इंटरनेशनल स्कूल ने जीती। दूसरा पुरस्कार ईशा गुरनानी एवं फलित सितारा को मिला। तीसरे विजेता वरुण शर्मा, श्रेया गढ़वाल और गार्गी जैन को मिला।