{"_id":"59aabc9f4f1c1b56738b4e41","slug":"171504361631-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब लबालब भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब लबालब भरे
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा।
दो दिन से लगातार हुई बरसात से कस्बा स्थित तालाब लबालब भर गए हैं। कुछ तालाबों से निकासी नहीं होने से घरों में पानी घुस गया है। इतना ही नहीं पानी खेतों में भी पहुंच गया है। इससे तालाब के निकट रहने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कस्बे के मोहल्ला सड़क वाला स्थित तालाब में पानी की निकासी नहीं होने से उससे सटे घरों में पानी घुस गया। कुछ किसानों के खेतों में पानी भरने से फसलें प्रभावित हो सकती हैं। कस्बा स्थित गुला जोहड़ी और सत्तीवाला तालाब आसपास हैं। अधिक बरसात होने से गुला जोहड़ी के पानी की निकासी सत्तीवाला तालाब में कर दी जाती है। इससे सत्तीवाला तालाब निकासी नहीं होने से लबालब भर जाता है। इसके आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। पानी जमा होने से पशुओं एवं घरों में रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिक रामकुमार, सुभाष गुर्जर, राजकुमार और अनूप ने तालाब के पानी की निकासी की मांग की है। कस्बा स्थित आफताब अल्वी, इकबाल एवं अनुज का कहना है कि तालाब के निकट स्थित आबादी में संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने निकासी की मांग की है।
वहीं, बाईपास स्थित नाले के निकट जगवीर सिंह राठी के नवनिर्मित कोल्हू की मूसलाधार बारिश से चिमनी एवं कढ़ाव की दीवार धंस गई है। इसके अतिरिक्त अधिक बरसात होने से खेतों में पानी भरा होने से पशुपालक खेतों से चारा नहीं ला सके हैं। जिससे दुधारू पशुओं का दूध प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
दुकान में चोरी
बहसूमा। थाना क्षेत्र के मीरापुर की शिवपुरी निवासी करणवीर पुत्र जयवीर सिंह ने बताया कि उसकी कस्बे के हंसापुर मार्ग पर करण मोबाइल रिपेयरिंग कीदुकान है। उसका कहना है कि पड़ोसी सब्जी विक्रेता मोनू एवं राजू उनकी दुकान में सब्जी रख लेते हैं। दुकान की एक चाबी उनके पास होती है। वह 31 अगस्त को दुकान बंद करके गया। आरोप है कि दुकान के ताले खोलकर 2700 रुपये, मोबाइल और बैट्री चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार है।