फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार ने युवक की जान

कार ने युवक की जान

Sat, 02 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
कार ने युवक की जान
मेरठ। लिसाड़ीगेट के उमरनगर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक छात्र को कुचल दिया। आधा किमी तक कार बेलगाम दौड़ती रही, जिसकी चपेट में आकर तीन बच्चों समेत आठ लोग भी घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर धुन डाला। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। एसपी सिटी ने कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को संभाला। वहीं कार की टक्कर से आधा दर्जन बाइक और एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी से उमर नगर कमेला रोड पर तारापुरी निवासी यामीन अपने बेटे अब्दुल्ला (14) और भतीजे फैसल (8) पुत्र राशिद के साथ कुर्बानी के लिए भैंस खरीदकर जा रहा था। भैंस आगे जा रही थी, जबकि तीनों एक्टिवा पर थे। इस बीच हापुड़ रोड की तरफ से एक कार (यूपी 15 पी-1014) तेज रफ्तार से आई और एक्टिवा में टक्कर मार दी। इससे दोनों बच्चे और यामीन घायल हो गए। इसके बाद भीड़ पीछे दौड़ी तो कार ने पैदल जा रहे छात्र कासिफ (8) पुत्र शहजाद निवासी लक्खीपुरा गली-18 को चपेट में ले लिया। कासिफ कार में नीचे की तरफ फंसकर काफी दूर तक घिसटा। इस दौरान साइकिल सवार नासिर को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस बीच कार सड़क किनारे बाइक और एक्टिवा में टकराकर रुक गई। कार में बैठे तीन युवक भाग निकले।
विज्ञापन

वहीं कार चालक ने भीड़ को देखकर कार के नीचे फंसे कासिफ को निकाला और उसे गोदी में उठाकर अस्पताल की तरफ भागने लगा। इस पर भीड़ ने चालक को पकड़कर धुन डाला। गुस्साए लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहीं अस्पताल में कासिफ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चालक को गिरफ्तार किया
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि छात्र के पिता शहजाद की तहरीर पर आरोपी चालक शाबाज पुत्र सरफराज निवासी किदवई नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कार भावनपुर के पचपेड़ा निवासी खालिद पुत्र मोबीन के नाम है। आरोपी चालक का भाई और कार मालिक दोस्त हैं। शाबाज ईद पर घूमने के लिए कार मांगकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed