{"_id":"59a9c5334f1c1b09278b4c16","slug":"171504298291-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद से पहले जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद से पहले जाम से जूझा शहर
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर का जाम पुलिस अफसरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ईद से पहले शुक्रवार शाम को शहर में भीषण जाम लगा तो ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस का पूरा सिस्टम बेबस नजर आया। घंटो तक लोग जाम में फंसे रहे।
दोपहर को जीरो माइल, बेगमपुल, भैंसाली बस अड्डा और मेट्रो प्लाजा के सामने जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डे से लेकर इंदिरा चौक से सड़क पर बकरों की खरीदारी के कारण लोग जाम से जूझे। हापुड़ अड्डा और भूमिया के पुल पर भीषण जाम लगा रहा। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहे पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम के समय पुलिस अफसरों ने घंटाघर से फ्लैग मार्च शुरू किया तो शहर जाम की चपेट में आ गया। घंटाघर से छतरी वाला पीर, बुढ़ाना गेट पर आड़े तिरछे वाहन जाम में फंस गए। रेलवे रोड चौराहे से केसरगंज तक तक भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मेट्रो प्लाजा और बागपत रोड पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
नहीं पहुंची पुलिस
जाम को लेकर पुलिस अधिकारियों के दावे फेल साबित हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी जहां चौराहों पर रहती है, वहीं थाना प्रभारी भी जाम को ट्रैफिक पुलिस पर छोड़ देते हैं। रेलवे रोड चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। 50 मीटर की दूरी पर थाना है, लेकिन थाना पुलिस जाम खुलवाने तक नहीं पहुंची।