फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छूटे प्रैक्टिकल और वायवा की तिथि और सेंटर तय

छूटे प्रैक्टिकल और वायवा की तिथि और सेंटर तय

Sat, 12 Aug 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
छूटे प्रैक्टिकल और वायवा की तिथि और सेंटर तय
मेरठ और सहारनपुर मंडल के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


विवि ने छूटे प्रेक्टिकल कराने को सेंटर बनाए
मेरठ।
सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षा 2017 में प्रेक्टिकल और वायवा से वंचित रहे गए विद्यार्थियों को लेट फीस के साथ दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया है। ऐसे विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल और वायवा 20 से 31 अगस्त तक होंगे। विवि ने विषयों के हिसाब से परीक्षा सेंटर तय कर दिए हैं। मेरठ कॉलेज में शिक्षा शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, सैन्य अध्ययन, भूगोल, एलएलबी, एलएलएम, बीकॉम, एमकॉम, मुख्य विषय शारीरिक शिक्षा (कॉलेज कोड 785, 885 और 985) का प्रेक्टिकल और वायवा होगा। डीएन कॉलेज में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, गणित, एमए, बीए, बीएससी, सांख्यिकी, बीएससी कंप्यूटर साइंस का प्रेक्टिकल होगा। बीए, बीएससी, बीकॉम में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा कोड 001, 002 और 003 का प्रेक्टिकल भी होगा। आरजी कॉलेज में बीए गृह विज्ञान, संगीत और चित्रकला विषय का प्रेक्टिकल होगा। जेवी कॉलेज बड़ौत में औद्योगिक रसायन, औद्योगिक सूक्ष्म जीव विज्ञान, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में भू विज्ञान, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद में बीएससी शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य शिक्षा एवं क्रीड़ा और गर्वनमेंट पीजी कॉलेज नोएडा में बीएससी बायो माइक्रो का प्रेक्टिकल होगा। प्रेक्टिकल और वायवा कॉलेज शिक्षकों से तिथि तय कर 20 से 31 अगस्त तक कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed