{"_id":"598e1ff84f1c1bc26f8b4721","slug":"171502486520-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ाघर निर्माण कराने पहुंचे जूनियर इंजी. के साथ धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ाघर निर्माण कराने पहुंचे जूनियर इंजी. के साथ धक्का मुक्की
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। सूरजकुंड पर रैन बसेरे के निकट खाली पड़ी भूमि पर कूड़ाघर बनाने का कार्य शुक्रवार को विरोध के बीच शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे नगर निगम के जेई के साथ धक्का मुक्की की गई।
सूरजकुंड पर कूड़ाघर बनाने का प्रस्ताव छह माह पहले पास हुआ था। इसके लिए धन भी जारी किया गया, लेकिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत के विरोध करने पर निगम अधिकारियों ने कूड़ाघर निर्माण कराने से हाथ पीछे खींच लिए थे। मामला जैसे ही कमिश्नर डा. प्रभात कुमार के सामने पहुंचा तो उन्होंने वहीं कूड़ाघर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम के जेई बिजेंद्र यादव कर्मचारियों को साथ मौके पर पहुंचे। ठेकेदार ने जैसे ही काम शुरू किया स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। लोगों ने जेई के साथ धक्कामुक्की भी की। जिसकी सूचना जेई ने निगम के अधिकारियों को दी। जैसे ही निगम निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे उससे पहले ही विरोध करने वाले लोग भाग गए। उसके बाद कूड़ाघर का निर्माण शुरू करा दिया गया।
खास बातें
- कमिश्नर के निर्देश पर सूरजकुुंड के पास कूड़ाघर बनाने का काम शुरू