फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योग की राजनीति में साइकिल ही चलाएंगे सपाई

योग की राजनीति में साइकिल ही चलाएंगे सपाई

Mon, 19 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
योग की राजनीति में साइकिल ही चलाएंगे सपाई
मेरठ। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल योग करेंगे। सपाइयों को अंदेशा है कि भाजपा योग दिवस का फायदा उठा सकती है इसलिए इसके जवाब में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दिन जोर-शोर से साइकिल यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

इस बाबत सोमवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों को साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। हस्तिनापुर में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के साथ वीर सिंह खटीक, अवधेश शर्मा और इलियास कुरैशी आदि रहेंगे। किठौर में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, आदिल बेहड़ा, मुमताज शाहजहांपुर और हरिभूषण खटीक आदि साइकिल चलाएंगे, जबकि सरधना में अतुल प्रधान, धर्मेंद्र मंडौरा, अनिल कुमार और साजिद सैफी साइकिल यात्रा की अगुवाई करेंगे। सिवालखास में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, श्याम सुंदर, फारूख पांचली, मेरठ दक्षिण में महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, नौशाद कुरैशी और निजामुद्दीन, कैंट में परविंदर ईशु, अमित यादव, विजयपाल सिंह, संजय यादव और शहर में शहर विधायक रफीक अंसारी, नजर अंसारी और संजीव गुप्ता आदि की अगुवाई में सपाई साइकिल चलाएंगे।
विज्ञापन

यह दिया हवाला
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि 21 जून को पार्टी कार्यालय से सुबह 10 बजे साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। साइकिल यात्रा से प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि साइकिल यात्रा जोर-शोर से निकालें। बैठक में एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, महिला सभा जिलाध्यक्ष संगीता राहुल, विजयपाल कश्यप, साजिद लावड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां गए पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री
बैठक में सपाइयों ने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्रियों पर गुस्सा निकाला। उनका कहना था कि दर्जा प्राप्त मंत्री रहे कई सपा नेता अब पार्टी की बैठक और गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेते हैं। जिस पर जिलाध्यक्ष बोले कि कुछ पदाधिकारी लखनऊ में इफ्तार कार्यक्रम में गए हुए हैं।
खास बात
सपाइयों को अंदेशा योग दिवस का फायदा उठा सकती है भाजपा
पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सौंपी साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed