{"_id":"5946d86c4f1c1b2b598b46cd","slug":"171497815148-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से युवक ने घर छोड़ा, मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से युवक ने घर छोड़ा, मिला शव
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिला युवक का शव
पाइप लाइन मकरेड़ा भदौली मार्ग स्थित एक खेत में रविवार को एक युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त शाहपुर गांव निवासी प्रवीन (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक शनिवार की रात पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर चला गया था। मुरादनगर थाने के एसओ रनवीर सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव में भीम सिंह परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा प्रवीन (17) मानसिक रूप से कमजोर था।
शनिवार की रात किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह घर छोड़कर चला गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह सूचना मिली कि मकरेड़ा भदौली गांव मार्ग स्थित खेत में एक युवक का शव पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त प्रवीन के रूप में की। मृतक की गले पर रस्सी के निशान होने की आशंका है। एसओ रनवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, गांव में चर्चा है कि बहन के पर्स से पांच सौ रुपये निकालने के बाद पिता ने प्रवीन को डांटा था। इसके चलते घर से चला गया था।