फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1857 की क्रांति की यादों को संजोए है शहीद स्मारक संग्रहालय

1857 की क्रांति की यादों को संजोए है शहीद स्मारक संग्रहालय

Sat, 18 May 2019 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
1857 की क्रांति की यादों को संजोए है शहीद स्मारक संग्रहालय
मेरठ। उत्तर प्रदेश में 12 म्यूजियम हैं। इसमें मथुरा संग्रहालय सबसे पुराना है। मेरठ में अकेला ऐसा संग्रहालय है जो 1857 क्रांति पर बना है। कैंट स्थित राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शहरवासियों के गौरव का प्रतीक है। प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा 1995 में इस संग्रहालय निर्माण किया गया। संग्रहालय में पांच गैलरियां हैं। इसमें पहली व दूसरी गैलरी में 1857 की क्रांति गाथा का चित्रण डायरोमा से किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की मनोरम इमारत अपने भीतर 1857 की क्रांति के साथ ही मेरठ तथा भारत में घटित घटनाओं को संजोए हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहां मेरठ क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी यादों को एकत्रित कर उन्हें संजोने का कार्य चल रहा है। पुरातात्विक संपदाओं के संग्रह का कार्य भी यहां चल रहा है। यहां एक पुस्तकालय भी है जिसमें आजादी की लड़ाई से जुड़ी किताबों का एक संग्रह तैयार किया गया है। आजादी की लड़ाई तथा उस दौरान नव भारत के निर्माण को लेकर भारत के क्रांतिकारी नेताओं के बलिदान के विषय में समय- समय पर गोष्ठियां भी यहां आयोजित होती हैं। राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का औपचारिक लोकापर्ण प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की 150वीं वर्षगांठ पर 10 मई 2007 को किया गया था।
विज्ञापन

यह भी है संग्राहलय में
संग्रहालय में द लाइट हाउस साप्ताहिक पत्र की दुर्लभ प्रतियां हैं। मेरठ से वर्ष 1949, 1950, 1952, 1953 में प्रकाशित अंग्रेजी के इस पत्र में तत्कालीन भारत के अलावा मेरठ की तमाम तस्वीरें समाहित हैं। इंडियन नेशनल आर्मी के सिपाहियों की वर्दी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के दुर्लभ चित्र, भारत के महापुरुषों पर जारी डाक टिकट, पुराने सिक्के, महाभारतकालीन पॉटरी, सुभाषचंद्र बोस की वर्दी, 15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 को जारी डाक टिकट यहां के संग्रह में है। संग्रहालय में जल्द ही लाइट एंड साउंड शो भी प्रारंभ होने वाला है। जिसका ढांचा तैयार होकर शुभारंभ हो चुका है। इसके अलावा संग्रहालय में लगे शहीद स्तंभ पर 1857 की क्रांति में शहीद हुए वीरों के नाम भी खुदे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं देश के प्रमुख संग्रहालय
देश में वर्तमान में 700 से अधिक म्यूजियम हैं। इसमें इंडियन म्यूजियम कोलकाता, नेशनल म्यूजियम दिल्ली, सलारगंज म्यूजियम हैदराबाद, छत्रपति साहूजी वास्तु म्यूजियम मुंबई, प्रयागराज संग्रहालय, भारतकला वाराणसी, केलिको वस्तु संग्रहालय अहमदाबाद, शंकर अंतरराष्ट्रीय डाक संग्रहालय दिल्ली, राजकीय म्यूजियम चेन्नई व विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता प्रमुख हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा संगहालय सलारगंज हैदराबाद है। कलाकृतियों के अनुसार सबसे बड़ा संग्रहालय राज्य संग्रहालय लखनऊ है।

वर्जन---
1977 को इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम ने हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने की घोषणा की थी। तभी से हर वर्ष यह मनाया जाता है। 700 से अधिक संग्रहालय भारत में हैं। मेरठ का अपना शहीद स्मारक संग्रहालय सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक खुला रहता है। - पीके मौर्य, अधीक्षक शहीद स्मारक संग्रहालय कैं ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed