{"_id":"5ccc9e04bdec22076402799f","slug":"161556913668-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 करोड़ रुपये भुगतान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 करोड़ रुपये भुगतान किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 करोड़ रुपये भुगतान किया
मवाना। मवाना चीनी मिल ने शुक्रवार को गन्ना किसानों का 27 दिसंबर तक का 28 करोड़ का भुगतान कर दिया। चीनी मिल ने भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है।
मवाना चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना व प्रशासन प्रमोद बालियान ने बताया कि शुक्रवार को मवाना चीनी मिल ने सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद भाटी, विशेष सचिव प्रदीप शर्मा को 20 से लेकर 27 दिसंबर तक की गन्ना भुगतान की एडवाइज दे दी थी। किसानों का 28 करोड़ का भुगतान समिति को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल में गन्ना कम आने के कारण अंतिम नोटिस 6 मई को समिति को भेज दिया है। 156 क्रय केंद्रों में से 122 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। मिल ने अब तक 175.28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है। विशेष सचिव प्रदीप शर्मा का कहना है कि जल्द ही भुगतान किसानों के खातों में डाल दिया जाएगा।
पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
मवाना। पुलिस ने सड़क के दोनों किनारे पर अतिक्रमण करने वालों पर शुक्रवार को शिकंजा कसा। पुलिस ने तीन ठेला संचालकों के तराजू ले लिए और थाने ले आई। पुलिस की एकाएक इस कार्रवाई से ठेला संचालकों में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ये सड़क किनारे ठेला लगाकर अतिक्रमण करते हैं। जिस कारण नगर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। देर शाम संचालकों को चेतावनी देकर उनके तराजू दे दिए गए थे। भविष्य में अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।