फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक, कानून व्यवस् था पर व्यापारियों के साथ मंथन

ट्रैफिक, कानून व्यवस् था पर व्यापारियों के साथ मंथन

Mon, 25 Feb 2019 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक, कानून व्यवस्
था पर व्यापारियों के साथ मंथन
- एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में किया बैठक का आयोजन
विज्ञापन

- परामर्श कमेटी बनाने का निर्णय, व्यापारियों ने दिलाया सहयोग का भरोसा
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर शहर की ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को लेकर मंथन किया। करीब दो घंटे चली बैठक में एसएसपी ने व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की।

पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था वर्तमान में शहर के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है। इस समस्या के निस्तारण के लिए गंभीरतापूर्वक काम किया जा रहा है। इसके परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे। उन्होंने व्यापारियों से अपील कि वह भी अपने स्तर पर मजबूत ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस को सहयोग करें, अतिक्रमण न होने दें। ऐसा करने वाले को समझाकर रास्ता अतिक्रमणमुक्त कराएं। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। परामर्शदात्री कमेटी बनाए जाने का निर्णय लिया गया। यह कमेटी समय-समय पर पुलिस प्रशासन के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक करेगी। इसके अलावा कानून व्यवस्था के लिए 27 फरवरी को जनपद के सभी थानों में क्षेत्रीय व्यापार संघ के अध्यक्ष और महामंत्री को बुलाकर बैठक करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान सतीश चंद जैन, नीरज मित्तल, मनीष शर्मा, गौरव शर्मा, संदीप गोयल रेवड़ी, अनुज गुप्ता, परविंदर त्यागी, विकास गिरधर, सरदार दलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed