{"_id":"5c5f3ad9bdec2273792f4508","slug":"161549744857-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 240
मेरठ। स्वाइन फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 8 महिलाओं समेत 10 नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 8 मरीज़ मेरठ के हैं और एक एक मरीज़ हापुड़ और बागपत का है। इन्हें मेडिकल की माईक्त्रसेबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की भी पुष्टि हुई है। इनकी उम्र 4 से 55 साल तक है, ये मरीज़ कंकरखेडा, टीपीनगर, पल्लवपुरम, गंगानगर संजय विहार, श्रद्धापूरी आदि जगहों को रहने वाले हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलज और निजी अस्पताल में चल रहा है।
सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए ई रिक्शा पर स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। नवम्बर 2018 से अब तक स्वाइन फ्लू के करीब तीन सौ लोगों की स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। नए साल में 240 मरीज़ मिल चुके हैं, जिनमें मेरठ के 169 मरीज़ हैं। गौरतलब है कि 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब मेरठ में 395 मरीज मिले थे जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।