फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेट्रो परियोजना के प्राथमिक बजट में शामिल हुआ मेरठ

मेट्रो परियोजना के प्राथमिक बजट में शामिल हुआ मेरठ

Fri, 08 Feb 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो परियोजना के प्राथमिक बजट में शामिल हुआ मेरठ
उम्मीद बाकी... मेट्रो के लिए मिले 150 करोड़ रुपये
विज्ञापन

पीआईबी ने मेरठ की मेट्रो पर बाद में फैसला लेने की कही थी बात
बजट में पांच जिलों के लिए दिया गया फंड, मेरठ भी इनमें शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर बनी संशय की स्थिति को सरकार ने बजट में शामिल कर दूर कर दिया है। मेरठ सहित पांच शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंभिक काम के लिए 150 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की है। इससे लोगों में उम्मीद बंधी है कि देर से ही सही, लेकिन मेरठ में मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू होगा।
पिछले दिनों पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) ने मेरठ मेट्रो की डीपीआर पर अपना फैसला स्थगित कर दिया था। आवास एवं नियोजन विभाग ने तीन शहरों की मेट्रो परियोजनाओं कीडीपीआर बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा गठित पीआईबी के सामने पेश की थी। इसमें कानपुर और आगरा की परियोजनाओं पर 19,170 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जबकि मेरठ के लिए प्रस्तावित डीपीआर 13800 करोड़ रुपये की बनाई गई। पीआईबी ने आगरा और कानपुर की डीपीआर ओके कर दी, लेकिन मेरठ पर बाद में फैसला लेने की बात कही। माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार तीनों ही शहरों में मेट्रो की सौगात देगा। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार ने बजट में मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज व झांसी में मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंभिक काम के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर दी। मेरठ में मेट्रो शुरू होते ही जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेट्रो के 29 स्टेशन प्रस्तावित
मेट्रो योजना के दो कॉरिडोर होंगे। प्रथम कॉरिडोर में 16 स्टेशन होंगे। इनमें परतापुर, डीएन पॉलीटेक्निक, रिठानी, शताब्दीनगर, संजयवन, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड क्रासिंग, रेलवे रोड चौराहा, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, सोफीपुर, डोरली, गुरुकुल, पल्लवपुरम व मोदीपुरम होंगे। द्वितीय कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे। इनमें श्रद्धापुरी फेस-2, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट, रजबन बाजार, बेगमपुल, बच्चापार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, मंगलपांडे नगर, तेजगढ़ी, मेडिकल कालेज व जागृति विहार एक्सटेंशन हैं। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की औसत दूरी प्रथम कॉरिडोर में 1.2 किमी व द्वितीय कॉरिडोर में 1.1 किमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed