{"_id":"5c5c96ffbdec224bff241d4a","slug":"161549571839-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू: देहात में कम, शहर में दिखा रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू: देहात में कम, शहर में दिखा रहा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 142 मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग ने की स्टडी
- 25 मरीज मिले देहात क्षेत्र में, 117 मरीज मिले शहरी क्षेत्र में
- 82 प्रतिशत मरीज शहरी, 18 प्रतिशत देहात के
अरीश रिजवी
मेरठ। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रहार जारी है। स्वाइन फ्लू का प्रकोप देहात से ज्यादा शहरी क्षेत्र में है। इस साल देहात में जहां 25 मरीज मिले हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में 117 मरीज मिले हैं। करीब 82 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के हैं और 18 प्रतिशत देहात क्षेत्र के। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा हमला दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में है। यहां स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस साल छह फरवरी तक मिले 142 मरीजों पर की गई अवलोकन (ओवरव्यू) रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
सबसे ज्यादा 19-19 मरीज जयभीमनगर और कंकरखेड़ा क्षेत्र में मिले हैं। 14-14 मरीज राजेंद्रनगर और नगला बट्टू में मिले हैं। वहीं, 10-10 मरीज कैंट और रजबन एरिया में मिले हैं। बाकी क्षेत्रों की बात करें तो अब्दुल्लापुर, भावनपुर, कसेरूबक्सर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, मलियाना, पल्हैडा, पुलिस लाइंस, साबुन गोदाम, संजयनगर और तहसील क्षेत्र में एक से लेकर छह मरीज तक मिल चुके हैं। देहात में दौराला में चार, मवाना में तीन, हस्तिनापुर और सरधना एक-एक माछरा में दो और रोहटा में तीन मरीज मिले हैं, जबकि सबसे ज्यादा 11 मरीज जानी खुर्द में मिले हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी पर स्वाइन फ्लू लगातार हमला कर रहा है।
यह है स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू इन्फलुएंजा टाइप-ए वायरस से फैलने वाली बीमारी है, जो मूलत: शूकरों से मनुष्य जाति में फैलती थी, लेकिन अब मनुष्य से मनुष्य में फैल रही है। सांस लेने में परेशानी हो, सीने में दर्द, रक्तचाप में गिरावट, थूक और बलगम में खून और नाखून नीले पड़ने लगें तो तुरंत स्वाइन फ्लू की जांच कराएं।
विज्ञापन
-----
वर्जन...
शिष्टाचार से रोकें स्वाइन फ्लू
स्टडी में पता चला है कि 28 मरीज सात परिवारों के हैं। यानि एक-दूसरे से स्वाइन फ्लू फैला है। एक दर्जन से ज्यादा मरीज ऐसे हैं, जो बाहर घूमकर आए थे और इसके बाद उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहा है। साफ-सफाई का ध्यान रखने और खांसने-छींकने और थूकने के शिष्टाचार पर लोग अमल करें तो काफी हद तक इसे रोका जा सकता है। -डॉ. राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
---
क्षेत्र मरीजों की संख्या
उत्तर 06
उत्तर-पूर्व 25
पूर्व 00
दक्षिण-पूर्व 22
दक्षिण 15
दक्षिण-पश्चिम 40
पश्चिम 10
उत्तर-पश्चिम 04
केंद्रीय 20
---
भौगोलिक क्षेत्र क्षेत्र
उत्तर भावनपुर, अब्दुल्लापुर, कसेरू बक्सर
उत्तर-पूर्व माछरा, परीक्षितगढ़, जयभीमनगर, संजयनगर
पूर्व खरखौदा, जाहिदपुर, लखीपुर, जाकिर कालोनी, इस्लामाबाद
दक्षिण-पूर्व भूड़भराल, राजेंद्रनगर, कुंडा, मलियाना, साबुन गोदाम, लल्लापुरा
शकूरनगर, तारापुरी
दक्षिण जानी, रोहटा, मकबरा डिग्गी
दक्षिण-पश्चिम कंकरखेड़ा, रजबन, कैंट, सरधना, सरूरपुर
पश्चिम दौराला, पल्हैड़ा
उत्तर-पश्चिम मवाना, हस्तिनापुर
केंद्रीय नगलाबट्टू, पुलिस लाइंस, तहसील, ब्रह्मपुरी