फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपराजिता हेल्थ चैकअप कैम्प

अपराजिता हेल्थ चैकअप कैम्प

Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता हेल्थ चैकअप कैम्प

विज्ञापन

अपराजिता हेल्थ चेकअप कैंप

प्रतिदिन व्यायाम, अच्छा खानपान बनाएगा सेहत
- अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत लगा हेल्थ चेकअप कैंप
- हावर्ड प्लेस्टेड स्कूल साकेत में हुआ शिविर का आयोजन
मेरठ। नियमित व्यायाम और पौष्टिक खानपान अच्छी सेहत के साथ याददाश्त भी बढ़ाता है। भोजन में प्रतिदिन हरी सब्जियां, फल, दालें खाएं तो हड्डियां मजबूत होंगी और सेहत दुरुस्त रहेगी। स्कूली बालिकाओं को हेल्थ चेकअप कैंप में अच्छी सेहत का टॉनिक मिला। अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। सोमवार को कैंप का आयोजन हावर्ड प्लेस्टेड स्कूल साकेत में हुआ। कैंप का शुभारंभ महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी, मनोवैज्ञानिक डॉ. विभा नागर, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रीति शर्मा, फिजिशियन डॉ. शिल्पी कौशिक ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल विनी सिंह ने सभी चिकित्सकों का स्वागत किया। चिकित्सकों ने छात्राओं का हेल्थ चेकअप कर उन्हें जरूरी सलाह दी। छात्राओं ने अपनी निजी समस्याओं के साथ मानसिक परेशानियों के बारे में बताया। छात्राओं को पूरी काउंसलिंग दी गई।

दर्द है किशोरियों की बड़ी समस्या
स्कूल में छठवीं से बारहवीं कक्षा की सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। अधिकांश छात्राओं में दर्द की समस्या सामने आई। छोटी और बड़ी दोनों कक्षाओं की छात्राओं की परेशानी थी कि सिर में दर्द रहता है। हड्डियों में दर्द रहता है। घुटनों व कमर एवं आंखों में दर्द होता है। आंखों से पानी आता है और जो याद करती हूं भूल जाती हूं। चिकित्सकों ने सभी छात्राओं को अच्छा भोजन करने की सलाह दी। भोजन में दालें, सब्जी, दूध, पनीर, मोटे अनाज व फल खाने के बारे में बताया।
विज्ञापन


परीक्षा का तनाव भगाया दूर
स्वास्थ्य जांच शिविर में छात्राओं की काउंसिलिंग भी की गई। 12वीं कक्षा की छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं का डर व तनाव खत्म करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल से आई मनोविज्ञानी व काउंसलर डॉ. विभा नागर ने छात्राओं की परेशानियां सुनी। छात्राओं को तनाव नहीं लेने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में बताया। पूरी नींद लें। रुचिकर विषयों को तब पढ़ें जब नींद आए, प्राथमिकता पर उन विषयों को रखें जिन्हें पढ़ना अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होनें दिया सहयोग
स्कूल की ओर से प्रिंसिपल विनी सिंह, शिक्षिका ए. माइकल, डॉ यू वर्मा, आरए दयाल, ए.राम, के. जॉर्ज, एन. जेम्स, सी. सनी, एस. कौशिक, एम. प्रकाश, एस. परमानंद, आशा मसीह, आर. सिंह, आर.ए. सिंह, आर. विल्सन, एन. सक्सेना, शेफाली वर्मा, रोहिनी, आई. शंकर, एस. रोस्टर, ज्योत्सना व रेखा आनंद ने सहयोग दिया।


जो याद करती हूं, भूल जाती हूं
मुझे पढ़ते समय अचानक से सिर में दर्द उठता है, जो याद करती हूं भूल जाती हूं। आज डॉक्टर मैम ने बताया कि अच्छा भोजन करो और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करो तो सब याद रहेगा। काजल
गणित से डर लगता है
. मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता है। पढ़ाई में मन नहीं लगता गणित से डर भी लगता है आज मैंने डॉक्टर मैम को अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने मेरी काउंसिलिंग की है। खुद पर भरोसा रखने का तरीका बताया अब मुझे डर नहीं लग रहा। जोेयेश
खाने का मन नहीं करता
मुझे भूख नहीं लगती, कुछ भी खाने का मन नहीं करता। डॉक्टर मैम ने बताया कि अच्छा खाना केवल शरीर हीं नहीं बल्कि चेहरे को भी सुंदर रखता है। अब मैंने सोच लिया है कि रोजाना दो टाइम पूरा खाना खाऊंगी और दूध भी पिया करुंगी। प्राची
बर्गर खाना पसंद है
मुझे गोलगप्पे खाना, चाउमीन और बर्गर खाना बहुत पसंद है। घर पर कई बार खाना न खाने के कारण डांट भी पड़ती है। लेकिन डॉक्टर मैम ने बताया कि जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है और बीमारी होती है। इसलिए मैं महीने में एक बार अब जंक फूड खाऊंगी। सिमरन
प्रतिदिन व्यायाम करुंगी
आज पहली बार पता चला कि खाने के साथ हमें रोजाना एक्सरसाइज करना भी जरुरी है। एक्सरसाइज से शरीर का पूरा फैट खत्म होता है और ऊर्जा मिलती है। रक्तसंचार भी बढ़ता है इसलिए अब मैं प्रतिदिन व्यायाम करुं गी और दौड़ लगाऊंगी। मोनिका
आंखों में दर्द रहता है
मेरी आंखों में बहुत दर्द रहता है। कई बार देर तक पढ़ते वक्त आंखों में खुजली भी होने लगती है। डॉक्टर मैम को बताया तो उन्होंने कहा कि अच्छा खाना खाएं और चश्मा भी टेस्ट कराएं। रोजाना हरी सब्जी और सलाद भी खाएं। सोनिया


रोचक ढंग से पढ़ाई करुंगी
मैं जो भी याद करती हूं भूल जाती हूं। मैथ्स पढ़ने में तो डर लगता है बहुत दिन से परेशान थी कि क्या क रूं। अब तो पेपर आने वाले हैं कैसे पढ़ाई करुं। लेकिन आज कैम्प में आई डॉक्टर मैम ने बताया कि सही तरीके से रोचक ढंग से पढ़ाई करुंगी तो सब याद होगा। बहुत अच्छा लगा। अरीबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed