{"_id":"5b5644474f1c1b19208b673d","slug":"161532380231-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवी ट्रांसमिशन से जुड़ा गंगानगर टू बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवी ट्रांसमिशन से जुड़ा गंगानगर टू बिजलीघर
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
132 केवी ट्रांसमिशन से जुड़ा गंगानगर टू बिजलीघर
मेरठ। आईआईएमटी के निकट स्थापित 33 केवी गंगानगर टू बिजलीघर सोमवार को नवनिर्मित 132 केवी ट्रांसमिशन गंगानगर से जोड़ दिया गया। इससे जुड़े उपभोक्ताओं को अब न केवल होने वाले फाल्ट से छुटकारा मिलेगा बल्कि वोल्टेज भी सही मिलेंगे। बाकी तीन बिजलीघरों को भी जल्द ही इस सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता चतुर्थ प्रमोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गंगानगर क्षेत्र के चार बिजलीघर गंगानगर वन, गंगानगर टू, अम्हैड़ा और अमन विहार को 220 केवी मोदीपुरम ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति होती है। मोदीपुरम से आ रही 33 केवी लाइन करीब 22 किलोमीटर लंबी है जो खेतों के अंदर से आ रही है। लाइन में आए दिन फाल्ट होने से इन्हें ठीक करने में भारी दिक्कत होती है। गंगानगर में 132 केवी सब स्टेशन चालू हो गया है। सोमवार को गंगानगर टू बिजलीघर को इससे जोड़ दिया गया है। बाकी तीनों बिजलीघरों को भी जल्द ही इससे जोड़ा जाएगा। सभी बिजलीघर यहां से जुड़ने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।